{"_id":"695d2ea5e3edaea56c0d013c","slug":"the-final-draft-of-the-voter-list-has-been-released-one-month-is-given-for-corrections-raebareli-news-c-101-1-slko1033-148329-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मतदाता सूची का फाइनल ड्राफ्ट जारी, सुधार के लिए एक माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मतदाता सूची का फाइनल ड्राफ्ट जारी, सुधार के लिए एक माह
Tue, 06 Jan 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को पहली ड्राफ्ट सूची जारी की गई। लोगों को आगामी छह फरवरी तक नाम जुड़वाने, हटाने या त्रुटि सुधार के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है, जिससे आगामी चुनावों से पहले त्रुटिरहित सूची तैयार हो सके। साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में मतदाता पंजीयन के लिए कैंप भी शुरू किया गया।
अभियान के दौरान जिले में 5,738 मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म नहीं भरा। 76,119 वोटर ढूंढे नहीं मिले। 29,336 मतदाता एक से अधिक स्थानों की सूची में दर्ज पाए गए। 170508 मतदाता कहीं न कहीं शिफ्ट हो गए हैं। 67808 वोटरों की मौत हो गई। जिले में 34,8867 वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया है। मंगलवार को फाइनल ड्राफ्ट जारी किया गया। दावे व आपत्तियां आगामी छह फरवरी तक दी जा सकती हैं। मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में मतदाता पंजीयन के लिए कैंप लगाया गया। पांच छात्राओं ने वोटर बनने के लिए फार्म भरकर जमा किया। इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, सीडीओ अंजूलता, एडीएम सिद्धार्थ, एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, बीएसए राहुल सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव मौजूद रहे।