फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The female students played the roles of the ruling party and the opposition

Raebareli News: छात्राओं ने सत्तापक्ष और विपक्ष की निभाई भूमिका

Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The female students played the roles of the ruling party and the opposition
रायबरेली। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक की करीब 55 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना के बाद युवा संसद की शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी को युवा संसद के उद्देश्य एवं महत्व से परिचित कराया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर छात्राओं ने अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विभिन्न मंत्रियों और विपक्ष के सदस्यों की भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रश्नकाल में विपक्ष के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर मंत्रियों से सवाल पूछे। इनमें शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे सुविधाएं, गृह विभाग, महिला सुरक्षा और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषय शामिल रहे। संबंधित मंत्रियों ने प्रश्नों के उत्तर देते हुए सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शून्यकाल में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के समक्ष रखा। सदन में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने से संबंधित प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने तर्क एवं तथ्य रखे। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
युवा संसद की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी परमजीत गौतम ने की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनुराधा वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन कराया गया।

सभी माध्यमिक विद्यालयों में होने हैं युवा संसद कार्यक्रम
रायबरेली। जिलेभर में संचालित माध्यमिक विद्यालयों में युवा संसद का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह की ओर से सभी विद्यालयों को पत्र भेजा जा चुका है। विद्यालयों में इसकी शुरुआत भी होने लगी है।

युवा संसद से पहले पोर्टल पर विद्यालयों को पंजीकरण कराना है। समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद योजना के निर्धारित पोर्टल पर किशोर सभा के अंतर्गत विद्यालयों के पंजीकरण की प्रगति परखी जा रही है। प्रधानाचार्य के अनुमोदन से विद्यालय स्तर पर युवा संसद के लिए कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों का चयन होगा। युवा संसद की बैठक में 50 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed