फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The district has nine ambulances, patients relief

जिले को नौ एंबुलेंस मिलीं, रोगियों को राहत

Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहले से 18 एंबुलेंस काम कर रही हैं। इसमें रखरखाव के अभाव में कई एंबुलेंस की स्थिति जर्जर हो गई है। कई खराब भी खड़ी हैं। दो साल में 10 लाख से अधिक रोगियों को एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन


दो साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन 108 नंबर डायल करते हुए एंबुलेंस पहुंचने की व्यवस्था की गई थी। जिले में वर्तमान समय में 18 एंबुलेंस काम कर रही हैं।
विज्ञापन


सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में इन एंबुलेंस को उपलब्ध कराया गया है। इसमें कई एंबुलेंस की दशा जर्जर हो गई है। कई हादसे का शिकार होने के कारण चलने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में तो रोगियों को बेहतर सुविधा मिली, लेकिन जैसे-जैसे वाहन पुराने हुए रोगियों को सुविधाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि दो साल में 10 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। विभाग द्वारा भी एक एंबुलेंस के माध्यम से माह भर में करीब 3500 लोगों को लाभ देने का दावा किया जा रहा है।


सीएम ने प्रदेश में 108 एंबुलेंस में बेडे़ में शनिवार को संख्या बढ़ाई हैं। इसमें नौ नई एंबुलेंस जिले को भी मिली हैं। यह एंबुलेंस मिलने के बाद अब रोगियों की परेशानी कम हो जाएंगी।

सीएमओ डॉ. राकेश यादव का कहना है कि जिले को 108 नंबर की नौ नई एंबुलेंस मिली हैं। इसके आते ही जरूरी अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। एंबुलेंस मिलने से निश्चित ही रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed