फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The depot will get 35 new small buses, travelling on rural routes will become easier

Raebareli News: डिपो को मिलेंगी 35 नई छोटी बसें, ग्रामीण रूटों पर आसान होगा सफर

Thu, 15 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The depot will get 35 new small buses, travelling on rural routes will become easier
बस स्टेशन पर खड़ी बसें।
रायबरेली। गांव के यात्रियों की सुविधा के लिए निगम जिले में अब छोटी बसें भी चलाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए डिपो को 35 नई छोटी बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन उन रूटों पर कराया जाएगा, जहां निगम की बड़ी बसें नहीं चल पा रही हैं। खासकर ग्रामीण रूटों पर यात्रा सुगम होने वाली है। ग्रामीणों को शहर आने के में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


निगम की 86 बड़ी बसें वर्तमान समय में संचालित हो रही हैं। इसके अलावा अनुबंधित 71 बसों चल रही हैं। अनुबंधित बसों में कई बसें छोटी हैं। अब तक निगम से एक भी मिनी बस का संचालन नहीं हो रहा है। जिले में तमाम ऐसे रूट हैं, जिन पर निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन रूटों पर कम यात्री हैं या फिर सडक़ें संकरी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर यात्रा का सुविधा मिलने में समस्या हो रही है। निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने के साथ ही उनकी परेशानी को कम करने का निर्णय लिया है। शासन से रायबरेली डिपो को 35 नई मिनी बसें आवंटित कर दी गई हैं। जल्द ही ये बसें डिपो को मिलने वाली हैं। बसें आते ही रूटों को तय करके उनका संचालन शुरू कराया जाएगा। लोकल रूटों पर जल्द ही लोगों को यात्रा करने में सहूलियतें मिलनी शुरू हो जाएंगी। पहली बार निगम की छोटी बसें संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में खुशी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 सीटर होगी नई बस
निगम की तरफ से मिलने वाली नई छोटी बसें 40 सीट की होगी। इसमें बस एक बार में 40 यात्रियों को लेकर जाएंगी। इससे एक ओर जहां निगम के राजस्व बढऩे की उम्मीद है, वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही निजी वाहनों के चालकों द्वारा वसूले जा रहे अधिक किराए पर भी अंकुश लगेगा।


शासन से डिपो को 35 नई छोटी बसें आवंटित की गई हैं। जल्द ही यह बसें डिपो को मिल जाएंगी। इन बसों का संचालन ऐसे रूटों पर होगा, जहां निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन बसों के आने से यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने में सहूलियतें मिलेंगी।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed