फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The crocodile who came out of the water was beaten to death by the villagers

रजबहे से बाहर आए मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The crocodile who came out of the water was beaten to death by the villagers
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र से होकर निकले डीह रजबहे में दिख रहे मगरमच्छ को मंगलवार रात ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह मगरमच्छ पिछले 15 दिनों से रजबहे में दिख रहा था। ग्रामीण इससे भयभीत थे।
विज्ञापन

डीह रजबहे में मगरमच्छ होने से पिछले 15 दिनों से नहर से सटे चंदापुर, ज्योना आदि गांवों में दहशत का माहौल था। मंगलवार रात नहर में पानी कम होने से मगरमच्छ जुड़ई का पुरवा मजरे चंदापुर गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन

रामसजीवन के घर के बाहर दरवाजे पर बंधे मवेशी को मगरमच्छ अपना निवाला बनाने की फिराक में था, तभी कुत्तों के भौंकने से रामसजीवन जग गया। मगरमच्छ देख वह चीखने लगा। कुछ देर में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मगरमच्छ को पानी में डालने का प्रयास करने लगे, लेकिन उसे नहर के पानी में नहीं ले जा पाए। इस पर ग्रामीणों ने उसे लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मी घायल मगरमच्छ को अपने साथ लेकर चले गए।

डीएफओ सुरेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मगरमच्छ के बाहर आने की सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed