फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The connectivity road will be widened by 80 crores

80 करोड़ से संपर्क मार्ग चौड़ा होगा

Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The connectivity road will be widened by 80 crores
रायबरेली। जिले में दो हाईवे और एक राजमार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से महराजगंज, हरचंदपुर, सतांव और लालगंज के करीब 250 गांव के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा करीब 50 हजार लोगों का सफर सुहाना होगा। इतना ही नहीं लालगंज और महराजगंज तहसील की दूरी बहुत कम हो जाएगी। इसके लिए करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नवीनीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग के दो खंड करा रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज-बछरावां राजमार्ग से निकला मार्ग हरचंदपुर में लखनऊ-रायबरेली हाईवे को जोड़ता है। इसके बाद सिरसा घाट होते हुए लालगंज के ऐसार के पास रायबरेली-लालगंज हाईवे को जोड़ता है। करीब 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत पतली है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू करा दिया गया है। इस मार्ग के बनने से लालगंज और महराजगंज तहसील की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही साथ लोगों को आने-जाने में सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दो खंडों के बीच है। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के पास 19 और लोक निर्माण खंड द्वितीय के पास 11 किलोमीटर लंबी सड़क है। दोनों खंड इस सड़क के चौड़ीकरण का काम कराएंगे। दोनों खंडों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम भी शुरू करा दिए हैं। दोनों खंडों के बीच सड़क होने के कारण जल्द काम पूरा हो जाएगा। मार्ग का चौड़ीकरण होने से स्थानीय लोगों के अलावा बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर व उन्नाव के लोगों को भी सहूलियत होगी।
अभी तक लालगंज और महराजगंज तहसील के लिए आने-जाने वाले ग्रामीण बांदा-बहराइच राजमार्ग से निकलते हैं। इस मार्ग से दोनों तहसील मुख्यालय की दूरी करीब 50 किलोमीटर होगी। इससे लोगों को अधिक समय के साथ-साथ धन भी खर्च करना पड़ रहा है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से भारी वाहन भी कम समय में दूरी तय कर सकेंगे।

लोक निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से स्थानीय लोगों के अलावा अन्य जनपदों के लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। इस कार्य में करीब 80 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed