फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   the coach derailed

वाशिंग लाइन तोड़ पटरी से उतरा कोच

Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
the coach derailed
ट्रेन का कोच पटरी से उतरा। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के डेडएंड को तोड़ते हुए ट्रेन का एक कोच बेपटरी हो गया। शनिवार देर रात यह हादसा उस वक्त हुआ, जब संटिंग स्टॉफ दो ट्रेनों के 16 डिब्बों को एक साथ जोड़कर धुलाई के लिए वाशिंग लाइन में ले जा रहे थे। वाशिंग लाइन की क्षमता 14 डिब्बों की है। यह जानते हुए भी कर्मी इसमें 16 डिब्बे ले जा रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद न सिर्फ रायबरेली बल्कि लखनऊ मुख्यालय के अफसरों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों की हर रोज रात में रेलवे स्टेशन के पास बनी वाशिंग लाइन में धुलाई और सफाई होती है। इस वाशिंग लाइन की क्षमता 14 बोगियों की है।
विज्ञापन


शनिवार रात संटिंग स्टॉफ रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (54212) और रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर (54154) के डिब्बों को जोड़कर वाशिंग लाइन ले जा रहा था। दोनों ट्रेनों के मिलाकर 16 बोगियां हो गईं थी। संटिंग स्टॉफ इंजन लगाकर बोगियों को वाशिंग लाइन में बैक कर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सबसे पीछे लगी एक बोगी वाशिंग लाइन के डेडइंड को तोड़ते हुए बेपटरी हो गई। बोगी के दो चक्के पटरी से उतर गए। घटना के बाद संटिंग स्टॉफ के हाथ पैर फूल गए। रेलवे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।


अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंडल कार्यालय लखनऊ को दी। रविवार को लखनऊ से सहायक परिचालन प्रबंधक हरमीत सिंह और सहायक यात्रिंक अभियंता पीके सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटना के लिए प्रथम दृष्टया संटिंग स्टाफ को दोषी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed