फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The BJP candidate in the field, not on the easy path

मैदान में आए भाजपा के उम्मीदवार, पर आसान नहीं डगर

Mon, 23 Jan 2017 12:43 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 23 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
The BJP candidate in the field, not on the easy path
बीजेपी - फोटो : SELF
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने रविवार को अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए उतार दिया है। मैदान में दावेदार तो कई थे, लेकिन पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी को छोड़कर पुराने दिग्गजों से परहेज करते हुए भाजपा ने नए चेहरों पर दांव लगाया है।
विज्ञापन


हालांकि 2007 व 2012 के विधानसभा चुनावों से यहां पर भाजपा जीत का खाता तक नहीं खोल सकी है। ऐेसे में इस बार उम्मीदवारों की डगर आसान नहीं मानी जा रही है। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। यहां की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने रायबरेली सीट से अनीता श्रीवास्तव, हरचंदपुर सीट से कंचन लोधी, ऊंचाहार से बसपा से भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य, सरेनी सीट से धीरेंद्र बहादुर सिंह और सलोन सीट से दल बहादुर कोरी पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बछरावां विधानसभा सीट से अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। पिछले दो विस चुनाव में भाजपा के पाले में कोई सीट नहीं आने से इन प्रत्याशियों पर हाईकमान की उम्मीदों पर जहां खरा उतरने का दबाव होगा, वहीं विरोधियों को धूल चटाने के लिए तगड़ी जोर- आजमाइश करनी होगी। 

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा को किसी सीट से जीत हासिल नहीं हो पाई थी और हर सीट पर उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया था। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का स्वाद नहीं चख पाई और भाजपा के उम्मीदवारोें को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

इस चुनाव में सपा ने अपना दमखम दिखाया। इनसे जाहिर है कि वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए आसान नहीं है। अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा सीट से मयंकेश्वर शरण सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है।

वर्ष 2007 में मयंकेश्वरण सिंह ने समाजवादी पार्टी से तिलोई विस सीट पर जीत का परचम फहराया था। वर्ष 2012 का चुनाव सपा से लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे और करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

यहां पर कांग्रेस से मो. मुस्लिम ने सीट जीती थी। अभी हाल में ही मयंकेश्वर ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। पार्टी हाईकमान ने मयंकेश्वर शरण पर ही दांव लगाया है। विस चुनाव में कई भाजपाई टिकट पाने के लिए गाहे-बगाहे अपनी ताकत दिखाते रहे हैं।


यदि कोई बड़ा नेता जिले के दौरे पर आया या फिरसभा हुई तो भीड़ जुटाकर ताकत दिखाई, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उनके चेहरे लटक गए। जिले की सीटों में अतुल सिंह, बृजेश सिंह, रवि दीक्षित, महादेव गुप्ता, पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, राजकुमार वाजपेयी, पशुपतिशंकर वाजपेयी आदि भी काफी समय से टिकट की लाइन में लगे रहे, लेकिन पार्टी ने झटका दे दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed