फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The ARTO clerk said, it won't be enough for this much

Raebareli News: एआरटीओ की बाबू बोली, इतने में नहीं होगा...

Tue, 27 Jan 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Jan 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
The ARTO clerk said, it won't be enough for this much
रायबरेली। ओवरलोड वाहनाें से अवैध वसूली का मामला अभी थमा भी नहीं कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन) कार्यालय में घूस लेने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी कह रही हैं कि इतने में नहीं होगा। वाहन मालिक ने जवाब दिया कि सुबह-सुबह लक्ष्मी आ रही हैं। एडजस्ट कर लो। महिला कर्मचारी ने वाहन मालिक से रुपये लेकर अपने पास रख लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ ने कर्मचारी से जवाब मांगा है। मामले में जांच भी शुरू करा दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में वाहनों से अवैध वसूली के मामले में जिले के पूर्व एआरटीओ प्रवर्तन, यात्री कर अधिकारी के अलावा रायबरेली और फतेहपुर जिले के कई अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मामले में एसटीएफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके कइयों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मंगलवार को घूस लेने का नया वीडियो वायरल हो गया। बताते हैं कि महिला कर्मचारी व्यवसायिक वाहनों का काम देखती हैं। काम के लिए उन्होंने घूस लिया है। बाकायदा कम रुपये होने पर कह रही हैं कि काम बड़ा है। इसमें में नहीं होगा। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते हुए एआरटीओ प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। महिला कर्मचारी से जवाब मांगा है। एआरटीओ प्रशासन अरविंद यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed