{"_id":"3a52996179171ebc762e3aaa8ce19c1e","slug":"the-angry-traders-cut-hoop-electrical-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से खफा व्यापारियों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से खफा व्यापारियों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती और जेई की मनमानी से खफा व्यापारियों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर का घेराव किया। सभी ने जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
आरोप लगाया कि जेई लोगों का फोन नहीं उठाते हैं। अधिशासी अभियंता से मोबाइल पर बात करने के बाद व्यापारी शांत हुए।
व्यापारी नेता योगेश मोहन, सुधीर, हरिओम गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर पहुंचे। उपकेंद्र का घेराव करके प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में व्यापारियों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लाइनों में फाल्ट आने पर कई-कई दिनों तक ठीक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
जेई एसके वर्मा उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी उठाना उचित नहीं समझते हैं। इसकी शिकायत भी कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन जेई की कार्यशैली मेें सुधार नहीं हुआ।
एसडीओ एसएन यादव ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कह रहे थे। एसडीओ ने मोबाइल पर अधिशासी अभियंता अशोक कुमार से बात की।
एक्सईएन ने समस्याओं के निराकरण भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर अशोक सिंह, अंकुर जायसवाल, आशीष, परवेज खान, राहुल, छोटेलाल चौधरी मौजूद रहे।