फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tender

जिला अस्पताल में 4.88 करोड़ की खरीद में गड़बड़झाला, अभिलेख तलब

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tender
रायबरेली। जिला अस्पताल में 4.88 करोड़ रुपये से इलाज संबंधी उपकरणों, फर्नीचर व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की खरीद में गड़बड़झाले की आशंका है।
विज्ञापन

मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी ने जांच शुरू कर दी है। एडी की जांच में प्रथम दृष्टया टेंडर प्रक्रिया में जेम पोर्टल के मानकों की अनदेखी सामने आई है।
अपर निदेशक ने खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के बाद दस्तावेजों को तलब किया है। मामले की जांच शुरू होने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल को स्टेट बजट से 4.88 करोड़ रुपये खरीद के लिए दिए गए थे। शासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करके जेम के माध्यम से चिकित्सीय उपकरणों व अन्य संसाधनों की खरीद के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के कारण खरीद भी कर ली गई है। शासन स्तर पर चिकित्सीय उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया में मनमानी किए जाने की शिकायत की गई। शासन ने गंभीर रुख लेते हुए अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी की अध्यक्षता में टीम गठित करके मामले की जांच करके रिपोर्ट मांगी है।
अपर निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम गत सोमवार को जांच करने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। एएनएमटीसी में खरीद से संबंधित दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला।
नियमानुसार अलग-अलग आइटमों की खरीद के लिए जेम पर अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया करनी चाहिए, लेकिन जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला संज्ञान में आया कि सभी प्रकार की खरीद अलग-अलग न करके एक ही बार में टेंडर करके खरीद ली गई।
जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर अपर निदेशक ने खरीद से संबंधित सभी दस्तावेजों को तलब कर लिया है। जांच शुरू होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
खरीदे गए उपकरणों व फर्नीचर की गुणवत्ता पर सवाल
जिला अस्पताल में 4.88 करोड़ रुपये से खरीदे गए इलाज संबंधी उपकरणों, फर्नीचर व अन्य चिकित्सा संबंधी संसाधनों की गुणवत्ता पर भी सवाल है। हालांकि जांच टीम ने इस तथ्य को भी शामिल किया है। मामले की जांच जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। पूर्व में भी हुई खरीद में मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। हालांकि पूर्व में जांच न होने के कारण सच्चाई सामने नहीं आ सकी थी।
सीएमएस छुपा रहीं करोड़ों की खरीद संबंधी मामला
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीता साहू खरीद के संबंध में शुरू हुई जांच को दबाने में जुटी हैं। उन्होंने फोन पर अमर उजाला को बताया कि अपर निदेशक कोई जांच करने नहीं आए हैं। वे पूरे मंडल के अधिकारी हैं। वे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने और व्यवस्था को देखने के लिए आए थे।

...
जिला अस्पताल में 4.88 करोड़ से खरीद के संबंध में जांच मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में प्रथम दृष्टया जेम पोर्टल के मानकों की अनदेखी मिली है। टेंडर प्रक्रिया में मानकों का पालन पूरा नहीं मिला है। दस्तावेज तलब किए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
डॉ. जीएस बाजपेयी, अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed