{"_id":"69efc29d73f192e5510647eb","slug":"tender-cancelled-road-construction-will-be-delayed-raebareli-news-c-101-1-slko1032-156486-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टेंडर निरस्त, सड़कों के निर्माण में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टेंडर निरस्त, सड़कों के निर्माण में होगी देरी
Tue, 28 Apr 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय की ओर से 16 सड़कों के नवीनीकरण के टेंडर निरस्त कर दिया गया है। इससे इन सड़कों के निर्माण में विलंब होना तय है। सूत्र बताते हैं कि चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए टेंडर निरस्त किया गया है। यह बात विभाग में चर्चा का विषय बनी है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लालगंज, सरेनी, खीरों, सतांव क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है। विभाग की ओर से चार अप्रैल को टेंडर निकाला गया था। प्रक्रिया पूरी होने से पहले 25 अप्रैल को टेंडर निरस्त कर दिया गया। अब दोबारा टेंडर निकालने की बात कही जा रही है। एक्सईएन प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि सड़कों के निर्माण सामग्री की बढ़ोतरी की वजह से टेंडर निरस्त किया गया है। लागत बढ़ाकर टेंडर निकाला जाएगा। संवाद