{"_id":"586a93824f1c1b0b52158971","slug":"teens-drown-in-pond-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर तालाब में डूबा, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सलामती के लिए परिवार के साथ मजार गया किशोर तालाब में डूब गया। परिवारीजनों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हैदराबाद के अंजुमन उर्दू मीडियम स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
कई महीनों से बीमार चल रहा था। इलाज कराने के लिए 10 दिन पहले परिवार समेत घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खीरों थाना क्षेत्र के हरीपुर मिर्दहा गांव निवासी कनीश खान हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।
उसका बड़ा पुत्र आवेश खान (15) हैदराबाद में ही अंजुमन उर्दू मीडियम स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। कई महीने से उसकी तबियत खराब थी, लेकिन इलाज से कोई फायदा नहीं हो रहा था। 10 दिन पहले कनीश अपने पूरे परिवार के साथ गांव हरीपुर मिर्दहा आया था।
विज्ञापन
बेटे की सलामती के लिए कनीश अपने पुत्र आवेश खान को खीरों कस्बा स्थित फतेह शहीद शाह की मजार पर जाने लगा। सोमवार को भी वह बेटे को लेकर मजार पर गया था। आवेश खान मजार परिसर में स्थित तालाब की ओर चला गया।
इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब बेटा आसपास नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गई। तब आवेश खान तालाब में मिला। आनन फानन आवेश को बाहर निकाल कर सीएचसी खीरों ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से छात्र की मौत हुई है।