फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager and two women die due to lightning, three scorched

बिजली गिरने से किशोरी व दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसे

Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager and two women die due to lightning, three scorched
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के गोठिया गांव के पास रविवार शाम बिजली गिरने से एक किशोरी व दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब सभी जानवर चराने गए थे। बारिश में भीगने के डर से महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

गोठिया गांव के किनारे महुआ के बाग में रविवार शाम गांव के महिलाएं और बच्चे जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई।
विज्ञापन

बिजली गिरने से पेड़ की एक डाल टूट कर गिर गई, जिससे पेड़ के नीचे खड़े सभी लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, तब तक अंजली (20) पुत्री अमृतलाल, दीपांशी (16) पुत्री शिवकुमार, कमला (55) पत्नी श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव की रहने वाली कुमकुम (20) पुत्री शमशेर पाल, रामपती (50) पत्नी रामेश्वर, गोलू (16) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। ग्राम प्रधान पारसनाथ बाजपेयी की सूचना पर राजस्व टीम और सूची चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी ने झुलसे लोगों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जगतपुर कोतवाली पुलिस के अलावा सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हुई है।

घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और तहसीलदार रामकुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मृतक परिवारों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये व घायलों को 12-12 हजार रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed