फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers will raise their voice from Jantar Mantar in Delhi

Raebareli News: दिल्ली के जंतर-मंतर से आवाज उठाएंगे शिक्षक

Sun, 19 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers will raise their voice from Jantar Mantar in Delhi
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। सरकार को ज्ञापन भेजे जाने के बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आया है, जिससे जनांदोलन की तैयारी है। अब दिल्ली में हल्ला बोला जाएगा।
विज्ञापन


देशभर के परिषदीय शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए जिले में 25 अक्तूबर से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित कर सकें। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ भी मैदान में उतर चुका है।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के एक दर्जन शिक्षक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच की रणनीति बनाई है। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए जिलेभर में 25 से 31 अक्तूबर तक जनसंपर्क और बैठकों का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक समर बहादुर सिंह एवं महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने के खिलाफ देशभर के शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली में अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। दिल्ली के प्रदर्शन के माध्यम से पूरे देश के शिक्षक अपनी बात को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे। दिल्ली के प्रदर्शन में रायबरेली की भागीदारी सबसे ज्यादा रहेगी। कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों में नाराजगी है। इस मुद्दे पर आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed