{"_id":"7a2bd11f5a449a9ad6948500dcbb8c02","slug":"teacher-thakur-singh-will-awarded-by-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ठाकुर सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ठाकुर सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड शिक्षक ठाकुर सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अच्छे कार्य के लिए उनका चयन किया गया है। सोमवार की शाम पुरस्कार के लिए चयन होने की जानकारी मिली तो शिक्षक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ठाकुर सिंह ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि हर शिक्षक का कर्तव्य है कि वह अच्छे कार्य करे और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए। ऐसा करके ही वह समाज को नई दिशा दे सकता है।
प्रताप नगर निवासी ठाकुर सिंह को 1985 में शिक्षा विभाग में नौकरी मिली। राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल नथईपुर में उन्होंने 13 साल नौकरी की। इसके बाद बेलागुसीसी में रहे।
विज्ञापन
यहां पर अच्छे कार्य के लिए वर्ष 2003 में तत्कालीन बीएसए ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। वर्ष 2014 में खंड शिक्षा अधिकारी अमावां अजय सिंह ने पुरस्कृत किया। बातचीत में ठाकुर सिंह ने अपनी खुशी का इजहार किया।
उन्होंने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार 2014 के लिए चयन होने की जानकारी मिली है, कहते हैं कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान मेहनत और लगन से कार्य किया। समर्पित होकर शिक्षण कार्य किए।
उनकी पत्नी गुलाब देवी शास्त्री अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल उफरामऊ में प्रधानाध्यापिका हैं। बेटी प्रतिभा सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूच सलोन में शिक्षिका है। बेटा प्रशांत सिंह एमटेक कर रहा है।
ठाकुर सिंह अमावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोड़रस बुजुर्ग में सहायक अध्यापक से 30 जून को वह रिटायर्ड हुए है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलेगा।