फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   teacher

चार और अध्यापकों ने किया ज्वाइन, 145 अब भी बाकी

Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
teacher
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शुक्रवार को भी चार शिक्षक ज्वाइन करने पहुंचे। इस तरह अब तक ज्वाइनिंग लेने वाले शिक्षकों की संख्या 441 हो गई है। अब भी 145 शिक्षक ज्वाइन करने नहीं पहुंचे हैं। ज्वाइनिंग का सिलसिला 9 फरवरी तक चलेगा। निर्धारित समयसारिणी को देखते हुए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी के बीच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से तबादला लेेकर यहां आने वाले शिक्षकों की संख्या 586 रही, जिसमें 451 महिलाएं और 135 पुरुष हैं। गुरुवार को काफी भीड़ उमड़ी और 337 महिलाओं और 100 पुरुषों ने बीएसए दफ्तर में ज्वाइनिंग ली। दूसरे दिन महज चार शिक्षक पहुंचे। इस तरह 441 शिक्षक ज्वाइन कर चुके हैं, जिनमें 340 महिलाएं और 101 पुरुष हैं। 145 शिक्षक अब भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस जिले से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों की संख्या 423 रही, जिसमें 281 महिलाएं और 142 पुरुष शामिल रहे। दो दिन तक चली रिलीविंग प्रक्रिया में लगभग 300 शिक्षक शामिल हैं। 123 अध्यापक तबादला लेने के लिए रिलीव नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार रिलीविंग का समय बढ़ाकर 6 फरवरी कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी तक रिलीविंग और 9 फरवरी तक जॉइनिंग की जा सकेगी। विद्यालय आवंटन के लिए 10 से 12 फरवरी तक अवधि निर्धारित की गई है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए निर्धारित समयसारिणी के अंतर्गत प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed