फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tea vendor attacked goons firing spread panic

Raebareli: चाय दुकानदार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा, कई राउंड की फायरिंग

Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

रायबरेली के ऊंचाहार में चड़रई टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दबंगों ने चाय दुकानदार और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने भागते समय एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
Tea vendor attacked goons firing spread panic
पुलिस को बरामद हुए खोखे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार के चड़रई टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात दबंगों ने चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार महेंद्र कुमार और उनकी पत्नी कल्पना सरोज की पिटाई की और विरोध करने पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


मृल रूप से बिकई गांव निवासी महेंद्र कुमार पिछले दस वर्षों से चड़रई में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं।  घटना के वक्त उनकी दुकान पर उमेश कुमार बैठा था, तभी उमेश का भाई विनोद कुमार आया और दुकान पर उमेश को बैठाने पर रोक लगाने की धमकी दी। महेंद्र के इनकार करने पर वह वहां से चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: राज्य कर में तैनात आईएएस पर पांच लाख के भ्रष्टाचार में महिला अफसर के शोषण का आरोप, फाइव स्टार में बुक कराया कमरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: संसदीय कार्यमंत्री बोले- पुलिस के इकबाल को खत्म करना चाहता है विपक्ष, हम कानून व्यवस्था को ठीक कर रहे


रात में विनोद अपने गांव के विक्की और दो अन्य साथियों के साथ बाइक से लौटा और हमला कर दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस को मौके से एक बाइक, तीन जिंदा कारतूस और दो दगे कारतूस के खोखे मिले। बुधवार सुबह सीओ अरुण कुमार नौहवार और कोतवाल संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed