{"_id":"5da21ec78ebc3e0130772f07","slug":"talak-raibaraily-news-lko486534420","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से मोबाइल पर शौहर ने बीवी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से मोबाइल पर शौहर ने बीवी को दिया तलाक
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस नगर में शादी के छह महीने बाद ही मोबाइल पर युवती को तलाक देने का मामला सामने आया है। युवती को बंधक बनाकर हलाला के लिए मजबूर करने की बात भी कही गई है।
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग तक पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। किसी तरह युवती को पुलिस ने कोतवाली बुलवा लिया। पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कराई जा रही है। अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंचाना की रहने वाली एक युवती की शादी इसी साल 10 मार्च को फुरसतगंज थाना क्षेत्र के गांव बसौनी निगोहा में हुई थी। युवती ने राज्य महिला आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि निकाह के बाद वह अपने ससुराल पहुंची, जहां पति और ससुराल वालों ने मायके से दो लाख रुपये लाकर देने की बात कही।
विज्ञापन
डिमांड पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जून महीने में पति मुंबई चला गया और वहीं से अगस्त महीने में मोबाइल पर तलाक दे दिया। इधर, ससुराल वालों ने भी उसे घर से भगा दिया। युवती का कहना है कि वह अपने मायके पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई। इस पर बहन, बहनोई और भाई ने ससुराल लौट जाने या फिर किसी गैर मर्द से हलाला करने का दबाव बनाया।
युवती ने बताया कि उसके अपने घर वालों ने ही उसे बंधक बनाकर रखा। सीएम और महिला आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र पर हरकत में आई पुलिस ने युवती को उसके घर जाकर कोतवाली बुलाया, जहां पूछताछ की गई। जायस कोतवाली प्रभारी रमाकांत प्रजापति का कहना है कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
युवती को कोतवाली बुलवाया गया था और पूछताछ के बाद उसके कहने पर ही उसकी बताई जगह पर ठहराया गया है। पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। सीओ तिलोई राज कुमार सिंह ने भी बताया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
गंभीरता से जांच के दिए गए हैं आदेश
जायस कोतवाली क्षेत्र में युवती को तलाक दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसीलिए पूरे मामले में बारीकी से तत्काल जांच करते हुए रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि युवती को न्याय मिल सके।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी अमेठी