फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Take precautions to prevent eye flu

Raebareli News: आई फ्लू से बचाव के लिए बरतें एहतियात

Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Take precautions to prevent eye flu
रायबरेली। बारिश में आई फ्लू का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को सलोन सीएचसी में एसीएमओ व नेत्र सर्जन डॉ. शरद कुशवाहा ने ओपीडी कर मरीजों की आंखों का इलाज किया। लोगों को आंखों को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने ओपीडी में 35 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। इसमें 18 मरीजों में आईफ्लू की समस्या मिली। मरीजों को आंखों का ख्याल रखने की सलाह दी। डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि आई फ्लू के मरीजों की आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन


श्वसन तंत्र या नाक-कान या गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। आंखें लाल होना। आंखों से पानी आना। आंखों में तेज जलन होना। पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना। आंखों में चुभन होना और सूजन आना आदि आई फ्लू के लक्षण हैं। ऐसा होने पर चिकित्सक की सलाह पर आंखों में दवा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed