फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Syrup compressor machine exploded, injuring 12

शिकंजी मशीन का कम्प्रेशर फटा, 12 घायल

Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बक्सा तिराहा पर लगे बाजार में शिकंजी बनाने की मशीन का कम्प्रेशर फट जाने से 12 लोग घायल हो गए। मशीन मालिक बाजार में बक्सा तिराहा पर इस मशीन को लगाकर बर्फ के गोले व शिकंजी आदि बनाकर बेचता रहता है।
विज्ञापन


घटना के बाद मशीन मालिक भाग गया। घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। डीह थाना क्षेत्र के टेकारीदांदू गांव स्थित बक्सा तिराहे पर हर रविवार को बाजार लगता है।
विज्ञापन


रविवार को भी बाजार लगा था। बताते हैं कि इस बाजार में टेकारी दांदू गांव का वीरेंद्र मौर्य शिकंजी बनाने की मशीन लगाकर बर्फ के गोले व शिकंजी आदि बेच रहा था। देर शाम कुछ लोग उसकी मशीन के आसपास खड़े होकर शिकंजी, आइसक्रीम खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच धमाके के साथ उसकी मशीन का कम्प्रेशर फट गया। इससे उपकरणों की चपेट में आए 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रामलखन (55) निवासी डेला, सचिन (14) निवासी दरियावगंज, संतोष गुप्ता, रूबी (15), सुरेश (20) निवासी निगोही और दीपक (21) निवासी सुमतपुर को सीएचसी डीह ले जाया गया।

यहां हालत नाजुक होने पर रामलखन और सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानेदार पवन त्रिवेदी ने बताया कि कम्प्रेशर मशीन को कब्जे में ले लिया। मशीन मालिक की तलाश की जा रही है।


वहीं जिला अस्पताल के डॉ. बीके पाठक का कहना है कि ऐसी मशीनों में ज्यादातर माइफ्रोन गैस का प्रयोग किया जाता है। यह गैस नुकसानदायक नहीं होती है। हलकी होने के कारण यह हवा में उड़ जाती है। जो लोग घायल हुए हैं, वे कम्प्रेशर मशीन के पुर्जों के लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed