फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SUV hits pole, power outage

Raebareli News: खंभे से टकराई एसयूवी, बिजली गुल

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
SUV hits pole, power outage
लालगंज। कस्बे की मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो बिजली के पोल से टकरा गई। जोरदार टक्कर से पोल टूटकर लटक गया। आसपास अफरातफरी मच गई। वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


पोल टूट जाने के कारण नगर में करीब 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे करुणा बाजार चौराहे की ओर से आ रही नई स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और स्टीयरिंग जाम हो गई।
विज्ञापन


विद्युत पोल टूटने से करीब 15 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति 17 घंटे प्रभावित रही। पावर कार्पोरेशन के जेई दीपक कुमार ने बताया कि पोल टूटने से तार झूल गए थे, जिन्हें ठीक कराया जा रहा। हादसे में विभाग को करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed