फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SUV crushed a two people

एसयूवी ने अधेड़ को कुचला, बाइक सवार दंपती व बेटे को मारी टक्कर

Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SUV crushed a two people
हरचंदपुर/राही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपती व उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी तरह भदोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दोनों मौतों से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
हरचंदपुर के रुस्तमखेड़ा गांव निवासी राजराम यादव (50) गुरुवार देर शाम प्यारेपुर चौराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद पास में ही पान मसाला की दुकान के सामने खड़े बाइक सवार श्यामू और उसकी पत्नी माया देवी व तीन वर्षीय बेटे प्रिंस निवासी कन्नावा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए चारों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां राजाराम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्यामू को लखनऊ रेफर किया गया। थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, जगतपुर के हरदी टीकर गांव निवासी विश्वनाथ (50) शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर बजार आया था। यही पर सड़क पार करते समय रायबरेली से प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।

इससे विश्वनाथ की मौके पर मौत हो गई। भदोखर के प्रभारी थानेदार हरिकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed