फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Suspend

सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर इंचार्ज हेडमास्टर निलंबित

Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Suspend
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। कोरोना को देखते हुए वर्तमान शैक्षिक सत्र में अब भले ही स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया जा रहा है। पहली जुलाई से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में विभागीय अफसरों का सारा ध्यान विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर लगा हुआ है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों और कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग किए जाने के मामले में ढिलाई बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीएसए ने महराजगंज क्षेत्र के एक इंचार्ज हेडमास्टर के को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (सिविल) सत्यम वर्मा ने 4 जुलाई को महराजगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजा कंसपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि शैक्षिक वर्ष 2019-20 की कंपोजिट ग्रांट से झाड़ू, नेलकटर, अप्रन, डस्टबिन, सफेद तौलिया, बाल्टी, मग, हैंडवाश आदि की खरीदारी नहीं की गई है। डीसी सिविल ने बीएसए को सौंपी अपनी निरीक्षण आख्या में यह भी बताया कि विद्यालय में बालक शौचालय अत्यंत जर्जर है।
विज्ञापन

इससे जाहिर होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने के साथ ही विभागीय कार्यों के प्रति अत्यंत उदासीनता बरती जा रही है। निरीक्षण आख्या का अवलोकन करने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय राजा कंसपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय महराजगंज से संबद्ध कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी हरचंदपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र में विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक समेत आठ लोगों का वेतन अथवा मानदेय रोक दिया गया है। इस संबंध में बीएसए एपी शर्मा ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र चौधरी ने 2 जुलाई को पूर्वाह्न 11.20 बजे प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर का निरीक्षण किया, जो बंद पाया गया।

यहां तैनात प्रधानाध्यापक अजय कुमार, सहायक अध्यापक उमेशचंद्र गौतम, शिक्षामित्र नीरज कुमार एवं नीलम अनुपस्थित पाई गई। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर का निरीक्षण किया गया तो इंचार्ज हेडमास्टर मीता श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अमर सिंह व प्रतिमा सिंह तथा अनुचर अशरफ अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने बीईओ की निरीक्षण आख्या के आधार पर अनुपस्थित रहने वाले सभी स्टाफ का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया। सभी लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed