फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Survey completes, number of beneficiaries in housing scheme list reaches 97,000

Raebareli News: सर्वे पूरा, आवास योजना की सूची में 97 हजार पहुंची लाभार्थियों की संख्या

Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Survey completes, number of beneficiaries in housing scheme list reaches 97,000
रायबरेली। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15 दिन के लिए बढ़ाए गए सर्वे का काम पूरा हो गया है। जिले में अब लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 97 हजार से अधिक हो गई है। जल्द ही भारत सरकार से सूची फाइनल होते ही पात्रता सूची बनाने का काम शुरू होगा। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर पात्रता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में बनी पात्रता सूची के लाभार्थियों को आवास देने का काम पूरा होने के बाद शासन की मंशा पर नई पात्रता सूची बनाने के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 82296 लोगों का सर्वे किया। इसके अलावा 13690 लोगों ने स्वयं सर्वे करके आवास की मांग की। जिले में कुल 95986 लोगों का सर्वे किया गया। बाद में भारत सरकार ने 15 दिन के लिए पोर्टल को खोलकर छूटे लोगों का भी सर्वे करने का मौका दिया। 15 दिन में 1800 से अधिक लोगों को सर्वे किया गया।
विज्ञापन

बछरावां में सबसे ज्यादा, छतोह में सबसे कम सर्वे
पिछले 15 दिन में बछरावां में सबसे अधिक 190 और छतोह में सबसे कम चार लोगों का सर्वे आवास के लिए किया गया। इसके अलावा अमावां में 45, डलमऊ में 188, दीनशाह गौरा में 109, डीह में 102, हरचंदपुर में 102, जगतपुर में 86, खीरों में 153, लालगंज में 180, महराजगंज में 40, राही में 82, रोहनियां में 35, सलोन में 122, सरेनी में 96, सतांव में 117, शिवगढ़ में 67 और ऊंचाहार 188 लोगों का सर्वे किया गया। 1886 नए लोगसर्वे में शामिल किए गए। पूर्व में 95986 लोगों का सर्वे किया गया था। अब यह संख्या बढ़कर 97872 हो गई है। इसमें 13690 सेल्फ सर्वे वाले लाभार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अभियान में 97872 लाेगों का सर्वे किया गया है। सूची भारत सरकार के पोर्टल पर भेज दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अंतिम पात्रता सूची बनाने का काम शुरू होगा। -सतीश प्रसाद मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed