फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Summer special train will run between Varanasi and Chandigarh

Raebareli News: वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल

Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will run between Varanasi and Chandigarh
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह समर स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच दौड़ेगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 14 मई से 13 जुलाई तक होगा। इससे वाराणसी और चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्हें सीट के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। नियमित ट्रेनों में पहले से ही सीटें फुल हैं।
विज्ञापन


वाराणसी से चंडीगढ़ जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन 14 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। वाराणसी से यह गाड़ी सुबह 11:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे आएगी और पांच मिनट रुकने के बाद आगे चली जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन 15 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और अगली तारीख के मध्य रात्रि 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में इस ट्रेन के पहुंचने का समय रात 8:15 बजे तय है और पांच मिनट स्टॉपेज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेन रास्ते में प्रतापगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर और अंबाला कैंट में भी रुकेगी। इस विशेष गाड़ी में 19 कोच लगेंगे, जिनमें 12 एसी थर्ड, पांच एसी सेकेंड और दो एसएलआर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed