फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sudha took over the post of Sports Officer

सुधा ने संभाला स्पोर्टस अफसर का पद

Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sudha took over the post of Sports Officer
रायबरेली। पद्मश्री समेत कई महत्वपूर्ण अवार्ड से सम्मानित एथलीट सुधा सिंह ने जिले के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर कार्य भार ग्रहण किया।
विज्ञापन

इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को सरस्वती प्रेक्षागृह में सुधा सिंह का स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में ताइक्वांडों एवं फुटबॉल खिलाड़ियों ने कला प्रदर्शन किया। इस दौरान पद्मश्री सुधा सिंह की खेलो में प्राप्त उपलब्धियों को स्क्रीन पर प्रदर्शित भी किया गया।
विज्ञापन

आरेडिका के महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव ने बच्चों को सुधा सिंह की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने एवं उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि पद्मश्री सुधा सिंह के पदभार संभालने से यहां खेलकूद के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। आरेडिका आवासीय परिसर में रहने वाले एवं रायबरेली क्षेत्र के बच्चों को उनके मार्गदर्शन से बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इस मौके पर आरेडिका खेलकूद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कटियार व महासचिव एसएस कैरो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के शिवाजी नगर में रहने वाली सुधा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्हें ढेरों पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। इसी साल पद्मश्री से भी नवाजा गया।
वह विद्यार्थी जीवन से ही खेलों में सफलता अर्जित करती रही हैं। एथलेटिक्स में सबसे कठिन स्पर्धा मानी जाने वाली स्टीपल चेज में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। सुधा सिंह ने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर दुनिया भर में देश का गौरव बढ़ाया है। उनका सपना इस जिले में अकादमी खोलने का भी है, ताकि जिले की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed