फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stunt performed with a tractor on the railway station premises

Raebareli News: रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक्टर से किया स्टंट

Thu, 02 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Stunt performed with a tractor on the railway station premises
बछरावां। बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट किया गया। स्टंटबाजी का यह वीडियो मंगलवार रात से वायरल होने लगा। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह वीडियो रेलवे स्टेशन परिसर में बाहर की तरफ जाने वाले रास्ते यानी निकास द्वार के पास का बताया गया है। स्टंट के दौरान ही पास में साइकिल लिए एक मासूम बच्चा भी खड़ा दिखा, जो इस स्टंटबाजी के चक्कर में हादसे का शिकार हो सकता था। बछरावां रेलवे स्टेशन पर अक्सर रील बनाई जाती है। इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ऐसे मामलों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


आरपीएफ इंचार्ज चंद्रभूषण राय का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामला दर्ज कर अराजकतत्वों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed