फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students returning to school by car was thrashed to death

स्कूल से लौट रहे छात्र को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 08 Feb 2017 11:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Students returning to school by car was thrashed to death
car accident - फोटो : अमर उजाला
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू कार ने एक छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौैत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर जा रहा था। छात्र की मौत की सूचना से क्षेत्रीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


उन्होेंने न सिर्फ जाम लगाने का प्रयास किया, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस से तीखी तकरार भी की। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। नसीराबाद थानेदार ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और मामले में कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। डीह थाना क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे अटावां गांव निवासी राजू का 13 वर्षीय बेटा अवनीश सुबह विद्यालय गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह धरई गांव स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर जा रहा था। सलोन-जायस मार्ग पर हौदहा ताल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई।

गंभीर रूप से घायल अवनीश को जब तक आसपास के लोग अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए।  सभी ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जाम लगाने का प्रयास किया।

सूचना पर डीह और नसीराबाद थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान नसीराबाद थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा से ग्रामीणों की तीखी तकरार हुई। सभी मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। थानेदार ने मामले में कार्रवाई की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराया।

इससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी रही। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। डीह एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के चचेरे भाई अमरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


छात्र अवनीश की मौत के बाद परिवारीजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। छात्र घर में सबसे छोटा था। बड़ी बहन सीमा, भाई अभिषेक के अलावा मां सुराता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पीड़ित के घर पर आसपास को लोगों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed