{"_id":"5ed3fbe88ebc3e90240f859f","slug":"student-s-throat-cut-with-sharp-weapon-raibaraily-news-lko523922058","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से छात्र का गला काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से छात्र का गला काट डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात धारदार हथियार से एक छात्र का गला सिर से अलग कर दिया गया। सुबह युवक की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिए जाने का शक जताया जा रहा है। मृतक के दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। घटना में प्रयुक्त की गई बोलेरो को भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मजरे जमुरावां निवासीसंजय उर्फ शिवानाथ (24) ग्रेजुएशन का छात्र था। शनिवार शाम घर से बाहर निकला था, लेकिन देर तक लौटकर नहीं आया था। बताया जाता है कि वह अपने साथियों के साथ बोलेरो पर सवार होकर कहीं गया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह हलोर-सेमरौता मार्ग पर गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में संजय की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई। शरीर पर अन्य चोट के निशान भी थे।
वैसे तो मर्डर की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने पड़ताल की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
सीओ ने बताया कि कपूरपुर गांव के रहने वाले आशीष सिंह और जिहवा निवासी लवलेश सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जिस बोलेरो पर मृतक को बैठाकर आरोपी लेकर गए थे, उस वाहन को बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मर्डर का खुलासा होगा।