फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naitik Srivastava got selected in Inspired Award Manak Yojna in Raebareli.

Raebareli News: नैतिक को दस दिनों की जापान यात्रा का तोहफा, टॉप-60 में शामिल हुए अविष्कार

Sun, 18 Sep 2022 04:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 04:18 PM IST
सार

रायबरेली के नैतिक श्रीवास्तव को स्मार्ट ग्लासेज फॉर ब्लाइंड पीपुल मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-60 में चुना गया है। उन्हें दस दिनों की जापान यात्रा का तोहफा मिला है।

विज्ञापन
Naitik Srivastava got selected in Inspired Award Manak Yojna in Raebareli.
नैतिक श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2020-21 की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में जिले के प्रतिभावान छात्र नैतिक श्रीवास्तव का चयन टॉप-60 में हुआ है। इसके एवज में उस दस दिनों की जापान यात्रा का तोहफा मिला है। नैतिक ने अपनी इस उपलब्धि से जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र नैतिक श्रीवास्तव ने अपने प्रोजेक्ट में स्मार्ट ग्लासेज फॉर ब्लाइंड पीपुल को साकार स्वरूप देते हुए एक मॉडल बनाया था। इसे 14 से 16 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

इस मॉडल को टॉप-60 में चयनित किया गया। इसके लिए उसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नैतिक श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि टॉप-60 में चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में एक प्रदर्शनी के रूप में शो-केश किया जाता है। इन मॉडल को भविष्य की जरूरत के हिसाब से विकसित किया जाता।

टॉप 60 में चयनित मॉडल बनाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की ओर से दस दिनों की जापान यात्रा पर भी भेजा जाता है। नैतिक की इस उपलब्धि पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. सरिता तिवारी, संयुक्त निदेशक लखनऊ मंडल सुरेंद्र तिवारी ने बधाई दी है।


इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन 30 तक
रायबरेली। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा 6 से 10 तक की बच्चों के लिए आनलाइन नामांकन भी पोर्टल पर किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अब तक जिले के 83 छात्र-छात्राओं ने इसमें नामांकन कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं का नामांकन इसमें सुनिश्चित कराए। नामांकन कराने वाले जिन छात्र-छात्राओं को चयनित किया जाएगा, उन्हें 10 हजार रुपये की धनराशि प्रोजेक्ट व मॉडल बनाने के लिए भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed