{"_id":"611c00338ebc3e42ba53a90f","slug":"student-raibaraily-news-lko59169377","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी परीक्षा देने नहीं आए 386 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी परीक्षा देने नहीं आए 386 अभ्यर्थी
विज्ञापन
6-रायबरेली में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज से संचालित प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। यह परीक्षा बुधवार को भी होगी। पहले दिन दोनों पालियों में 2608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2222 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए इम्तेहान दिया, जबकि 386 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी की गई। गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
पीजीटी परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और महात्मा गांधी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर दो पालियों सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक परीक्षा कराई गई। पहली पाली में 1276 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1048 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1332 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 1174 उपस्थित और 158 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में 2222 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 386 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
आज भी होगी परीक्षा, 2305 अभ्यर्थी पंजीकृत
पीजीटी की परीक्षा बुधवार को भी होगी। तीनों परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में इम्तेहान कराया जाएगा। दूसरे दिन पहली पाली में 1323 और दूसरी पाली में 982 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना होगा। यानी कि दूसरे दिन की परीक्षा में 2305 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जीआईसी और जीजीआईसी में दोनों पालियों में 480-480 अभ्यर्थी, जबकि एमजीआईसी में पहली पाली में 363, दूसरी पाली में 22 अभ्यर्थी आवंटित हैं।
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद खिल उठे चेहरे
उमस भरी गर्मी के बीच दो घंटे की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर सुकून नजर आया। उनके चेहरे खिले-खिले नजर आए। ज्यादातर अभ्यर्थियों का पेपर काफी अच्छा रहा। अभ्यर्थी शामिया परवेज और कोमल वर्मा ने कहा कि परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। परीक्षा शुरू होने तक काफी तनाव भी था, लेकिन पेपर हाथ में आया तो उसे जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की। अभ्यर्थी सैयद कमरुल हसन और वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी हुई, लेकिन पेपर हल करने में दो घंटे का समय पता ही नहीं चला कि कब बीत गया। पेपर काफी अच्छा रहा, जिससे राहत मिली। नतीजे भी अच्छे आने की उम्मीद है।