फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   student

यूपी बोर्ड परीक्षा : अब कक्षा नौ में मिले यूनिट टेस्ट के नंबर भी मांगे गए

Fri, 04 Jun 2021 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
student
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक बार फिर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के संबंध में नई जानकारी मांगी है। तीसरी बार मांगी गई जानकारी में प्रधानाचार्यों को बताना था कि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को कक्षा नौ की छमाही और यूनिट टेस्ट में कितने नंबर मिले थे, इसकी सूचना वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन

इसके लिए दो दिन का समय दिया गया, लेकिन वेबसाइट सुचारु रूप से न चलने के कारण सूचनाएं अपलोड नहीं हो सकी और शुक्रवार को समय अवधि पूरी हो गई।
जिले में संचालित 333 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के 38705 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 20067 बालक और 18638 बालिकाएं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 2 जून को भेजे पत्र में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को संबंध में कुछ नई जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

यह कहा गया था कि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का उनकी कक्षा नौ की विद्यालयों में आयोजित कराई गई मासिक टेस्ट एवं छमाही परीक्षा के विषय वार लिखित परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट पर 4 जून तक हर हाल में अपलोड करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से नई मांगी गई सूचनाओं को अपलोड करने के लिए दो दिन का समय दिया गया, लेकिन इस अवधि में वेबसाइट सुचारु रूप से नहीं चली। ऐसे में सूचनाएं अपलोड करने का काम बाधित रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र मिलने के बाद सभी प्रधानाचार्यों को मांगी गई सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दे दिए गए थे।
पहले मांगी गई सूचनाएं हो चुकी हैं अपलोड
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं निरस्त की जा चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों के पिछली परीक्षाओं के नंबर मांगे जा रहे हैं। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के संबंध में लगातार नई-नई सूचनाएं मांगी जा रही है।

सबसे पहले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की कक्षा 10 में हुई छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षा के नंबर मांगे, फिर इन्हीं परीक्षार्थियों की कक्षा नौ में हुई वार्षिक परीक्षा और प्रोजेक्ट कार्य के प्राप्तांक की सूचना मांगी। ये सभी सूचनाएं अपलोड कराई जा चुकी हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के संबंध में भी सूचनाएं मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed