{"_id":"fdcad7b0f4bcc5b7baf28eec28e050b7","slug":"store-manure-canceled-five-shoppers-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान निरस्त, पांच दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान निरस्त, पांच दुकानदारों को नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
टीमों ने 25 नमूने भरे। खाद की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जबकि पांच दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। दुकानदारों को तय रेट पर बीज बेचने के आदेश दिए गए।
डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय व संजय कुमार की टीम ने ऊंचाहार और सलोन तहसील क्षेत्र में खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की।
रतन अग्रहरि खाद भंडार बसंतगंज सलोन के लाइसेंस को निरस्त कर दिया। कृष्णा बीज भंडार एवं कीटनाशक ऊंचाहार, जनता बीज भंडार ऊंचाहार, चंद्र बीज भंडार सलोन, मौर्या खाद भंडार उमरी के संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
सभी को एक सप्ताह में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। कृषि अधिकारी ने बीज के सात व खाद के छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजा।
उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह की टीम सदर और महराजगंज तहसील क्षेत्र में खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी करके सात नमूने भरे। एसडीओ मनोज गौतम ने डलमऊ व लालगंज तहसील क्षेत्र में खाद व बीज के पांच नमूने भरे।