फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stone pelting took place due to enmity, two people including a woman were injured

Raebareli News: रंजिश में हुआ पथराव, महिला समेत दो घायल

Tue, 09 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting took place due to enmity, two people including a woman were injured
सलोन। पूरे जुडावन का पुरवा मजरे ममुनी गांव में रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव निवासी संगीता देवी ने आरोप लगाया कि मनीष, सतीश और रिंकू समेत कुछ अन्य लोग उनके घर के पास आए। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते विवाद शुरू कर दिया। यह मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना में संगीता देवी और उनके चाचा ससुर प्रेम चंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सलोन भेजा।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। जांच में फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed