फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stay overnight at the hospital doctors: AD

रात में अस्पताल में रुकें डॉक्टर : एडी

Wed, 19 Aug 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों व डॉक्टरों की बैठक लेकर क्लास लगाई। स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा करके शत-प्रतिशत रोगियों को सेवाओं का लाभ देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टर रात में अस्पतालों में रुकें। न रुकने वाले डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एडी ने सरकारी अस्पतालों में संचालित जननी सुरक्षा योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की। अस्पतालों में अधिक से अधिक रोगियों को भर्ती करके उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सीएचसी व पीएचसी की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए उसमें सुधार लाने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. रीता भाटिया, डॉ. मनोज शुक्ला सहित अन्य सीएचसी व पीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed