फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stay alert, every activity will be monitored through drone cameras

रहिए होशियार, ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stay alert, every activity will be monitored through drone cameras
रायबरेली। इस बार ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद बनाने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल माल किया जाएगा। ऐसे में मेले में किसी तरह की कोई गड़बड़ी करेगा तो वह कैमरे के जरिए खाकी के शिकंजे में आ जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक मेले की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे की ही व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर ऊंचाहार के गोकना, सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगाघाट पर गंगा स्नान के लिए लाखों लोग जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अकेले डलमऊ के विभिन्न घाटों पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करते हैं। तीनों स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम होते हैं, लेकिन डलमऊ में सुरक्षा का पहरा अधिक रहता है।
डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की सोमवार से शुरूआत होने जा रही है। वहीं पुलिस महकमा की ओर से सुरक्षा की तैयारी भी कर ली गई है। डलमऊ के विभिन्न घाटों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय को दी गई है। इसके अलावा घाटों पर नावों भी लगा दी गई हैं।
साथ ही नाविकों की तैनाती कर दी गई है, ताकि स्नान के दौरान गंगा में कोई व्यक्ति डूबे तो उसे नाव के जरिए बचा लिया जाए। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि ऐतिहासिक डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले व गंगा स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यदि कोई शांति व्यवस्था पर खलल डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed