{"_id":"571bb8324f1c1b0f6c8b49be","slug":"state-finance-snafu-bdo-account-flown-1-39-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य वित्त में घपला, वीडीओ ने खाते से उड़ाए 1.39 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य वित्त में घपला, वीडीओ ने खाते से उड़ाए 1.39 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत में कार्य व इस्टीमेट पास नहीं। बैठक में कार्ययोजना भी स्वीकृत नहीं, लेकिन हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्योठी में ग्राम विकास अधिकारी ने एक लाख 39 हजार से अधिक की धनराशि खाते से निकाल ली।
डीएम से की गई शिकायत पर हुई जांच में राज्य वित्त में घपले का मामला पकड़ में आया है। गाइड लाइन को ताक पर रखकर खेल किया गया है। बीडीओ ने जांच कराकर वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी है।
राज्यवित्त एवं 13वें वित्त आयोग के खाते से रुपये निकालकर विकास कार्य कराने के लिए प्रक्रिया को पूरी कराना पड़ता है। लेकिन हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के स्योठी के ग्राम विकास अधिकारी ने आदेशों व गाइड लाइन को ताक पर रखकर एक लाख 39 हजार 500 रुपये विकास कराने के नाम पर खाते से निकाल लिया।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर एडीओ हरचंदपुर श्रवण दीक्षित ने मामले की जांच की तो घपले का खुलासा हुआ। कार्ययोजना पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर नहीं मिले। ग्राम पंचायत की बैठक में कार्ययोजना न पास है और न ही कार्यों का इस्टीमेट ही पास है।
खास बात यह कि बिना वर्क आईडी जनरेट कराए किसी भी हाल में काम शुरू नहीं कराया जा सकता है, लेकिन यह काम भी नहीं कराया गया है। हरचंदपुर के बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी अमरेश नारायण यादव द्वारा किए गए खेल की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को भेजी है। राज्यवित्त में घपला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है।
डीपीआरओ डॉ. संजय यादव ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के स्योठी ग्राम पंचायत में गाइड लाइन के विपरीत खाते से धनराशि निकाली गई है। कार्ययोजना व इस्टीमेट बिना पास कराए खाते से रुपये निकाले गए हैं। बीडीओ की जांच रिपोर्ट आ गई है। कर्मचारी पर कार्रवाही होगी।