फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP's protest regarding problems

Raebareli News: समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

Wed, 20 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP's protest regarding problems
रायबरेली। सलोन कस्बे में मंगलवार को बिजली, पानी, सड़क, खाद की समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में सभी लोग बस स्टाप चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं से मनमाना बिल वसूला जा रहा है, जबकि लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। साधन सहकारी समितियों में खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में किसानों को निजी दुकानदारों के यहां से खाद खरीदनी पड़ रही है। नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है। कई जगह फसलें पानी से जलमग्न हैं।
विज्ञापन


सुरेश निर्मल, पुत्तन सिंह यादव, राजेश मौर्य ने कहा कि सड़कें खस्ताहाल हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गोशाला की जगह मवेशी किसानों की फसलें चट कर रही हैं। आफताब अहमद, राजेंद्र यादव, हसीन अहमद, शुभम, रामकिशोर, आदर्श यादव ने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों में दवाओं का टोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन से गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। हिस्ट्रीशीटर खुलेआम घूम रहे हैं। सपाइयों ने जनहित में जनसमस्याएं दूर किए जाने की मांग की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, लवकुश मौर्य, अशरफ, अरुण प्रताप, मुशीर अहमद, सुरजीत सिंह, राजू यादव, राजीव गौतम, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed