{"_id":"6366ae01b1c5361276283329","slug":"sports-raibaraily-news-lko655787671","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक की खेलकूद में लालगंज जोन चैंपियन, दूसरे नंबर पर सदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक की खेलकूद में लालगंज जोन चैंपियन, दूसरे नंबर पर सदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब लालगंज जोन को मिला। दूसरे स्थान पर सदर जोन रहा। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद में जिले के सभी आठ जोन से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंतिम दिन शनिवार को हुए समापन समारोह में सभी वर्गों में लालगंज जोन चैंपियन घोषित किया गया, जबकि दूसरे स्थान के लिए अन्य जोन मुकाबला करते दिखे। सभी वर्गों की व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी प्रदान की गई। शील्ड देने के साथ ही विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर बालक में ऊंचाहार, सीनियर बालिका में सदर, जूनियर बालक में सदर, जूनियर बालिका में शंकरपुर, सब जूनियर बालक में सदर, सब जूनियर बालिका में गौरा जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी वर्गों में लालगंज जोन प्रथम रहा, जिसे चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन
सीनियर बालक में लालगंज के सूरज, सीनियर बालिका में शंकरपुर की अमिता, जूनियर बालक में लालगंज के रजत सिंह, जूनियर बालिका में सदर की शिवानी सिंह व लालगंज की अपर्णा, सब जूनियर बालक में लालगंज के अंशुमान सिंह, सब जूनियर बालिका में गौरा की बबिता को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। समापन पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने पुरस्कार बांटे।