फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sports

संकुल प्रथम का चैंपियनशिप पर कब्जा, अदिति बेस्ट एथलीट

Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
sports
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार स्टेडियम में आठवीं डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत आयोजित जोन लेवल की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब संकुल प्रथम की झोली में गया।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर संकुल द्वितीय रहा। बेस्ट एथलीट का पुरस्कार संकुल चतुर्थ की खिलाड़ी अदिति को मिला। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। म्यूजिकल योगा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

तीसरे व अंतिम दिन भी सभी संकुलों के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में अदिति (संकुल चतुर्थ) ने स्वर्ण, स्नेहा पटेल (संकुल प्रथम) ने रजत, राशि सिंह (संकुल प्रथम) ने कांस्य, 800 मीटर दौड़ में निष्ठा गोयल (संकुल द्वितीय) ने स्वर्ण, रचना कुमारी (संकुल प्रथम) ने रजत, मान्यता सिंह (संकुल प्रथम) ने कांस्य, चक्का फेंक में ऊषा कुमारी (संकुल प्रथम) ने स्वर्ण, काशवी श्रीवास्तव (संकुल द्वितीय) ने रजत, खुशी पांडेय (संकुल प्रथम) ने कांस्य, लंबी कूद में अदिति (संकुल चतुर्थ) ने स्वर्ण, शिप्रा (संकुल प्रथम) ने रजत, कविता यादव (संकुल द्वितीय) ने कांस्य, ऊंची कूद में अंचल सिंह (संकुल प्रथम) ने स्वर्ण, निशा दुबे (संकुल प्रथम) ने रजत, तेजस्वनी सिंह (संकुल द्वितीय) ने कांस्य पदक जीता। खो-खो का मैच संकुल प्रथम और संकुल द्वितीय के बीच हुआ, जिसमें संकुल प्रथम जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक एके समैयार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) गौतम कुमार, महाप्रबंधक (परियोजना) एसके मंडल, एचआर प्रमुख अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) स्नेहा त्रिपाठी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। डीएवी ऊंचाहार के प्रधानाचार्य डॉ. डीके मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed