{"_id":"63cae1da555c853c514971c4","slug":"sport-raibaraily-news-lko6673529192-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: क्रिकेट के फाइनल में पहुंची विज्ञान संकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: क्रिकेट के फाइनल में पहुंची विज्ञान संकाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कालेज में शुक्रवार को ओएन भार्गव स्मारक अंतरसंकाय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें महाविद्यालय के चार संकायों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की टीमें भिड़ीं। विज्ञान संकाय ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे दिन शनिवार को कला एवं बीएड संकाय की टीम भिड़ेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम का फाइनल मैच विज्ञान संकाय के साथ सोमवार को होगा।
पहला सेमीफाइनल मैच वाणिज्य संकाय एवं विज्ञान संकाय के बीच हुआ। वाणिज्य संकाय के कप्तान फारूख शेख ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विज्ञान संकाय की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
आशीष त्रिवेदी ने चार चौके एवं एक छक्के की मदद से 45 रन, गौरव यादव ने दो छक्के व तीन चौके की मदद से 36 रन का योगदान दिया। वाणिज्य संकाय से सुहैल अहमद और आदर्श भट्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
विज्ञापन
जवाब में उतरी वाणिज्य संकाय ने काफी संघर्ष किया, लेकिन 123 रन ही बना सकी। फारूख ने चार छक्के एवं एक चौके की मदद से 39 रन का योगदान दिया। विज्ञान संकाय से बालेंद्र ने तीन और अभिषेक अवस्थी ने एक विकेट लिया। विज्ञान संकाय ने 21 रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली।