फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sporadic organically between 66 percent voting

छिटपुट बवाल के बीच 66 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र में पूजा-पाठ के कारण सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान में तेजी आई। महराजगंज में पुलिस के लाठियां भांजने के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन


एक बूथ पर नाबालिग को वोट डलवाने को लेकर मारपीट हुई। वहीं सतांव क्षेत्र में सपा नेता और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी तकरार हुई। कई स्थानों पर मतदाता सूची में नाम न होने के चलते वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन


दूसरे चरण में सतांव, हरचंदपुर, बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, बीडीसी पदों के लिए चुनाव सुबह सात बजे शुरू हुआ। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट डालने के लिए पुरुषों, महिलाओं की केंद्रों में लाइन लगी रही। बुजुर्ग और निशक्त भी किसी से पीछे नहीं रहे। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के सुखई का पुरवा की रहने वाली मोहनदेई और उसके बेटे परीदीन, बहू ममता वोट नहीं डाल पाए।


इन सभी का मतदाता सूची में नाम नहीं था। इसी के साथ ही दूसरे चरण में 196 डीडीसी, 2066 बीडीसी के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, सपा नेता प्रभात साहू, सतांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह भी शामिल हैं। जो दूसरे चरण में चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed