{"_id":"570fe1ae4f1c1b613d4a6b89","slug":"splash-of-fire-worship-at-eighth-knyabhoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर हवन पूजन की धूम, कन्या भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर हवन पूजन की धूम, कन्या भोज
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को अष्टमी पर कन्या भोज करतीं बच्चियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर दिनभर मां महागौरी के जयकरों की गूंज रही। मंदिर, सिद्धपीठ और घरों में लोगों ने पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की। जगह-जगह कन्याओं को भोजन कराकर दान दिया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
इस दौरान मंदिरों के आसपास मेला लगा रहा। अष्टमी में भीड़ अधिक होने के कारण प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रह। मंसा देवी मंदिर में गुरुवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही लोग लाइन लगाकर मंदिर में खड़े हो गए। पूजा-अर्चना की। वहीं काफी संख्या में लोगों ने हवन किया।
इस दौरान स्टेशन मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक मेले जैसा माहौल रहा। इसी तरह चंपा देवी, मढ़ी देवी, अहोरवा भवानी मंदिर, संकठा देवी मंदिर, मिनी वैष्णो मंदिर रालपुर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन भक्तिगीत और जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
मंदिरों में हवन-पूजन के लिए लोगों का हुजूम रहा है। पूरा परिसर धूप, अगरबत्ती से सुगंधित रहा। अष्टमी पर कन्या भोज कराने की भी धूम रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों में कन्या भोज कराया। इस दौरान सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।
मान्यता है कि इस दिन कन्याओं को भोज कराने और स्वागत सत्कार से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। साथ ही लोगों की हर मन्नत पूरी होती है। जगतपुर के शंकरपुर दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
पुजारी शिवबहादुर वाजपेयी ने बताया कि सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु हवन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। डीह के कमासिन धाम में हवन पूजन की धूम रही। इस दौरान कन्या भोज भी कराया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।