फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   speedy car turn over in eoad side pit

पोल टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार

Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
speedy car turn over in eoad side pit
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे छेदी मजरे कोटिया चित्रा गांव के पास एक कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद सूकर को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर से पोल टेढ़ा हो गया, जबकि सूकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर निवासी मो. हसमुल हक मंगलवार की शाम खरौली की ओर जा रहा था। तभी सूची खरौली मार्ग पर गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही सूकर को रौंदते हुए, सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर से बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया, जबकि सूकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने कार सवार को बाहर निकाला। घटना में वह बच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल शिवशंकर ने बताया कि मामले सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर लिखा पढ़ी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed