{"_id":"dc3dab1af9553229d0aeeb4e0c07719c","slug":"speed-of-vehicles-claimed-two-lives-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली दो लोगों की जान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में वाहनों की टक्कर में डीसीएम क्लीनर समेत दो लोगों की मौत हो गई। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रविवार रात खड़े ट्रक में डीसीएम जा टकराई। इससे गंभीर रूप से घायल क्लीनर ने दम तोड़ दिया।
जबकि चालक घायल हो गया। उधर, सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बस किस डिपो की थी, इसकी जानकारी की जा रही है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के पास रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम पहले से खडे़ ट्रक में जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि गंभीर रूप से घायल क्लीनर सुहैब (25) पुत्र फहीम मोहम्मद निवासी सिविल लाइंस जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक रोहित (24) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहीं खैरहनी गांव के निकट बछरावां से रायबरेली की ओर जा रहा बाइक सवार वीरेंद्र द्विवेदी (45) पुत्र श्याम सुंदर द्विवेदी निवासी बन्नावां को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरे वीरेंद्र को बस कुचलते हुए चली गई। इससे मौके पर ही वीरेंद्र की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बस किस डिपो की है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
थानेदार आरके मिश्रा का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर एक जीप सड़क किनारे जा घुसी।
इससे कार सवार सपा यूथ बिग्रेड इलाहाबाद का जिलाध्यक्ष अक्षयलाल यादव घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वह इलाहाबाद से लखनऊ जा रहा था।
मोटल तिराहा के पास ओवरटेक के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। पुलिस ने घायल जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिलाध्यक्ष के घायल होने की सूचना पर सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. साहिल, शशांश राठौर भी मौके पर पहुंचे। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होने से जीप सड़क किनारे जाकर घुसी, जिससे जिलाध्यक्ष घायल हुआ।