फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Special train will run between Ranchi-Lucknow

रांची-लखनऊ के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Ranchi-Lucknow
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने एक बार फिर छह जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन जिले से होकर गुजरेगी। रांची-लखनऊ के बीच दौड़ने वाली यह गाड़ी 3 एवं 4 नवंबर को आएगी। रायबरेली स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव तय किया गया है। इससे रांची-लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले ही कोटा-दानापुर और भागलपुर-दिल्ली के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। अब रांची-लखनऊ के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या-08611 रांची-लखनऊ त्योहार स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर को रांची से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-08612 लखनऊ-रांची त्योहार स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर को लखनऊ से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-लखनऊ स्पेशल 3 नवंबर को दोपहर 2.08 बजे और लखनऊ-रांची स्पेशल 4 नवंबर को सुबह लगभग 11 बजे रायबरेली आएगी जो दो मिनट ठहरेगी। यह गाड़ी करीब 877 किमी. का सफर 20 घंटे में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह त्योहार स्पेशल ट्रेन मार्ग में मूरी, रामगढ़ कैंट, बड़का काना, डाल्टनगंज, गरबा रोड, अंत्रे रोड, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, जपला, नबीनगर रोड, सासाराम, कुदरा, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जंघई, प्रतापगढ़, रायबरेली समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे ने त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन करने का फैसला लिया है। पहले भी कई गाड़ियां चलाने की घोषणा की जा चुकी है।

दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली के बीच एक जोड़ी ट्रेन 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को इस जिले से होकर दौड़ चुकी है। अब कोटा-दानापुर-कोटा त्योहार स्पेशल ट्रेन को चलाना है जिसकी घोषणा काफी पहले हो चुकी है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी। रायबरेली में कोटा-दानापुर स्पेशल 3, 6 और 12 नवंबर को सुबह 5.53 बजे, दानापुर-कोटा स्पेशल 4, 7 और 13 नवंबर को रात 2.58 बजे आएगी। यह गाड़ी 1262 किमी. का सफर 26 घंटे में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed