{"_id":"68d1ad8abdef5badd1008534","slug":"special-train-also-ran-for-jogbani-raebareli-news-c-101-1-slko1034-141456-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जोगबनी के लिए भी दौड़ी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जोगबनी के लिए भी दौड़ी स्पेशल ट्रेन
Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। अभी तक मुंबई-वाराणसी और धनबाद-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। पहले से निर्धारित मिर्जापुर-आलमनगर स्पेशल ट्रेन भी सोमवार को दौड़ने लगी। अब एक और स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जो नवंबर के अंत तक हर हफ्ते आनंद विहार और बिहार के जोगबनी स्टेशन के बीच चलेगी।
नवरात्र, दशहरा, दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा प्रदान की है, ताकि यात्रियों का सफर सुगम हो सके। नियमित ट्रेनों में सीटें न मिल पाने की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके। नई दिल्ली और धनबाद के लिए बीच एक स्पेशल ट्रेन पहले ही चल चुकी है। नवंबर के अंत तक यह ट्रेन रोजाना चलेगी। मुंबई और वाराणसी के बीच भी एक ट्रेन पूजा स्पेशल के नाम से दौड़ाई जा चुकी है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस ट्रेन को नवंबर के प्रथम सप्ताह तक चलाया जाएगा।
नवरात्र के मद्देनजर विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन सोमवार से शुरू हुई। मिर्जापुर और लखनऊ के आलम नगर के बीच यह ट्रेन पूरे नवरात्र चलेगी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। फेस्टिवल स्पेशल के रूप में बिहार के जोगबनी और आनंद विहार के बीच ट्रेन दौड़ा दी गई है। आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 20 सितंबर से 29 नवंबर तक दौड़ेगी।
विज्ञापन
पहले दिन यह ट्रेन 6 घंटे विलंब से पहुंची। जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन यह ट्रेन सोमवार को आठ घंटे देर से आई। मिर्जापुर वाली ट्रेन को छोड़कर बाकी स्पेशल ट्रेन नवंबर तक चलाने का फैसला लिया है, ताकि त्योहार पर घर आने के बाद वापस भी लौट सकें।