फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Special Roll Observer reviews SIR

Raebareli News: विशेष रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर की समीक्षा

Fri, 23 Jan 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Special Roll Observer reviews SIR
सदर तहसील में एसआईआर की जांच करते विशेष रोल प्रेक्षक व संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल। - फोटो : सदर तहसील में एसआईआर की जांच करते विशेष रोल प्रेक्षक व संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल।
रायबरेली। जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का सच जानने के लिए बृहस्पतिवार को विशेष रोल प्रेक्षक व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल रायबरेली पहुंचे। उन्होंने बचत भवन में प्रगति की समीक्षा करने के बाद सदर तहसील में पहुंचकर कामकाज को देखा। नोटिस के बाद सुनवाई और दावे व आपत्तियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि समय से एसआईआर का काम पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

बचत भवन में एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं का समय से नोटिस देकर सुनवाई पूरी की जाए। नो मैपिंग वाले मतदाताओं पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहें। इसके लिए बीएलओ को मोटीवेट किया जाए कि नोटिस समय से संबंधितों तक पहुंचाएं। जो मतदाता ट्रेस नहीं हो पाए हैं, उन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जाए। फाॅर्म-छह भरवाकर सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया कराने का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed