{"_id":"6a28671d904ba5779f017655","slug":"sp-workers-staged-a-protest-against-inflation-raebareli-news-c-101-1-slko1032-159917-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jun 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार कस्बा में विभिन्न समस्याओ को लेकर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन करते सपाई।
ऊंचाहार। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया।
राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित को सौंपा। इसके पहले नगर के एक उत्सव लॉन में जिलाध्यक्ष व सपा वरिष्ठ नेताओं श्याम सुंदर भारती, ओम प्रकाश मिश्रा, ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगदेव यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कहा ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में बिजली की कटौती, नहरों में पानी न आने व अन्य समस्याओं से ऊंचाहार तहसील की जनता त्रस्त है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में घरेलू गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल के दाम मनमाने तरीके से बढ़ाए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने कारण बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कहा कि संपूर्ण भारत को पेपर लीक समस्या से मुक्त कराया जाए, ऊंचाहार क्षेत्र में शासन द्वारा घोषित 18 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाए और क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों को अविलंब बदल कर नए खंभे लगाए जाने व नहरों में पानी छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, राजीव गौतम, देवराज सिंह यादव, राजेंद्र प्रताप, मदन यादव, राम अभिलाष, देवेंद्र भीमराज, विकास मौर्य व शुभम पाल मौजूद रहे।